मुंबई

दिल्ली-मुंबई विमान के शौचालय में धुआं उड़ा रहा था यात्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली-मुंबई विमान के शौचालय में एक यात्री धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Mumbai News: दिल्ली से मुंबई आने वाली एक विमान के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी से वित्तीय राजधानी आने वाली इंडिगो की उड़ान में हुई।

शौचालय में कर रहा था धूम्रपान

उन्होंने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान में 176 यात्री सवार थे। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से करीब 50 मिनट पहले उत्तर प्रदेश निवासी खलील कजाम्मुल खान नाम का एक यात्री शौचालय गया। अधिकारी ने बताया कि खान के शौचालय में धूम्रपान करने के बाद चालक दल के सदस्यों को ‘स्मोक सेंसर’ बजने के कारण इसका पता चला।

माचिस और सिगरेट का हिस्सा मिला

जब वह बाहर आया तो चालक दल को शौचालय में एक माचिस और सिगरेट का बचा हुआ हिस्सा मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक दल ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। चालक दल के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर खान ने शौचालय के अंदर धूम्रपान करने की बात भी स्वीकार की है।

विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षाकर्मियों को मामले की जानकारी दी गई और खान को सहर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमानन नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article