मुंबई

Mumbai Crime: ठग निकला जिम ट्रेनर, कनाडा का वीजा लगवाने का झांसा देकर महिला से की लाखों की ठगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 11:13 PM IST

Mumbai Crime: मुंबई के समता नगर थाने में एक कारोबारी महिला के साथ कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोपी जिम ट्रेनर है और उसे शिकायतकर्ता महिला ने अपने निजी जिम ट्रेनर के तौर पर रखा था। पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मुंबई में वीजा के नाम पर जिम ट्रेनर ने की लाखों की ठगी

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी को शिकायतकर्ता ने रखा था अपना पर्सनल जिम ट्रेनर
  • 13 लाख रुपये लेकर किया था कनाडा का वीजा दिलाने का वादा
  • पैसे मिलने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर हो गया था फरार

Mumbai Crime: मुंबई में वीजा लगवाने के नाम पर एक महिला के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। समता नगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी एक जिम ट्रेनर है और इसकी पहचान 28 वर्षीय किरण मांडवकर के रूप में हुई है। मांडवकर पर आरोप है कि उसने कनाडा का वीजा दिलाने का वादा कर 30 वर्षीय एक महिला से करीब 13 लाख रुपये ले लिए, लेकिन इसके बदले वीजा नहीं दिलवाया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

समता नगर पुलिस ने बताया कि कांदिवली (पश्चिम) की रहने वाली शिकायतकर्ता अपने पिता के साथ मिलकर कारोबार करती है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने कलवा निवासी आरोपी किरण मांडवकर को दो साल पहले अपना निजी जिम ट्रेनर नियुक्त किया था। इस दौरान बातचीत में जिम ट्रेनर ने उससे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा था। तब पीड़िता ने ट्रेनर को बताया कि उसने कनाडा के लिए दो बार छात्र वीजा के लिए अप्‍लाई किया था, लेकिन दोनों बार आवेदन खारिज हो गया। वह कनाडा में शिफ्ट होकर कारोबार करना चाहती है।

पुलिस ने आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान जिम ट्रेनर ने उसे बताया था कि वह गोवा में एक छात्रावास चलाता है और कनाडा के रहने वाले कुछ विदेशी नागरिक उसके मित्र हैं। उनकी मदद से आपको वीजा दिलवा सकता हूं। महिला ने बताया कि आरोपी को उसने नवंबर 2021 तक वीजा के लिए 13 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोपी ने वादा किया था कि दो-तीन माह में उसका वीजा लग जाएगा, लेकिन बीतते समय के साथ वह बहाने बनाने लगा और फिर फोन बंद कर गायब हो गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। समता नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शिंदे ने बताया कि शिकायत की जांच में ठगी की पुष्टि होने पर फरार आरोपी की तलाश शुरू हुई। इस दौरान आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article