मुंबई

Mumbai News: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक शुरू होने से मिनटों में बदल जाएगी घंटों की दूरी, इन लोगों को होगा लाभ

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 12 जनवरी से शुरू होने वाला है। जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इस पुल के शुरू होने से लंबा सफर भी कम समय में तय हो जाएगा। इसके माध्यम से पनवेल जाना भी आसान हो जाएगा।

Image

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (फोटो साभार - ट्विटर)

Mumbai News: देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक जल्द ही शुरू होने वाला है। 12 जनवरी को इसका उद्घाटन होने के बाद यह पुल जनता का हो जाएगा है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इस पुल के शुरू होने से घंटों का सफर मिनटों में तय हो जाएगा। यह पुल 21.8 किमी लंबा है, जो मुंबई के सेवरी और रायगढ़ के न्हावा शेवा के बीच बनाया गया है। यह समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल है, जिसका 16.5 किमी का हिस्सा समुद्र पर और बाकी का 5.5 किमी जमीन पर बना है।

इस जगह से जुड़ेगा पुल

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 6 लेन का पुल है, अधिकारियों के अनुसार यह पुल मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जो कि राज्य के दो बड़े शहरों को आपस में जोड़ता है। इस पुल से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जिसके बाद पुल से जुड़े क्षेत्रों में भी तेजी से आर्थिक विकास होने की संभावना है। इस पुल के शुरू होने के बाद लंबा सफर कम समय में तय हो सकेगा। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक सेवरी को नवी मुंबई के चिरले क्षेत्र से जोड़ेगा। जिससे रोजाना 70 हजार गाड़ियों का आवागमन हो सकता है।

पनवेल जाना होगा आसान

मुबंई ट्रांस हार्बर लिंक यानी एमटीएचएल के शुरू होने के बाद पनवेल जाना भी बहुत आसान हो जाएगा। जिसके बाद पनवेल में आवास की मांग बढ़ेगी और इस इलाके में संपत्तियों की कीमत में भी इजाफा हो सकता है। इसके अलावा एमटीएचएल से मुंबई से पुणे की यात्रा करने वालों को भी सुविधा मिलेगी। यह पुल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर गुजरने वाला है, जिस कारण एयरपोर्ट पहुंचने में भी आसानी होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!