मुंबई

Mumbai News: दुबई से ऑपरेट हो रही थी एमडी ड्रग फैक्ट्री, मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़; करोड़ों की ड्रग्स जब्त

मुंबई पुलिस के जोन 6 एंटी-नारकोटिक्स सेल और तिलक नगर पुलिस ने शनिवार देर रात वसई इलाके से ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जहां पर एमडी ड्रग्स बनाई जा रही थी। इस फैक्ट्री का मास्टरमांइड दुबई से फैक्ट्री चला रहा था। इस मामले में एक आरोपी और 7 किलो ड्रग्स को पकड़ा गया है।

Image

मुंबई में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने पालघर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने वसई इलाके में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स और भारी मात्रा में केमिकल व कच्चा माल जब्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस फैक्ट्री का संचालन लंबे समय हो रहा था। जिसका मास्टरमाइंड दंबई से इस फैक्ट्री को चला रहा था।

7 किलो एमडी ड्रग्स जब्त

यह ड्रग फैक्ट्री वसई पेल्हर में रशीद कंपाउंड में चल रही थी। शनिवार देर रात मुंबई पुलिस के जोन 6 एंटी-नारकोटिक्स सेल और तिलक नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से लगभग 7 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई खतरनाक केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा होने की आशंका

इस मामले के तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं। इस कार्रवाई से एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article