मुंबई

Mumbai News: नासिक के मॉडल स्कूलों के छात्रों के लिए जिला परिषद शुरू करेगा योग क्लास, छात्रों का होगा विकास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 02:27 PM IST

Mumbai News: नासिक जिला परिषद के मॉडल स्कूलों में बहुत जल्द योगा और मेडिटेशन की क्लास शुरू की जाएगी। पूरे नासिक में जिला परिषद के अंदर 100 मॉडल स्कूल आते हैं। जिला परिषद ने एक हफ्ते बाद में मॉडल स्कूलों में योगा और मेडिटेशन की क्लास शुरू करने के आदेश दिए हैं।

Image

जिला परिषद के स्कूलों में योग क्लास (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जिला परिषद के स्कूलों में शुरू होगी योगा और मेडिटेशन की क्लास
  • नासिक में जिला परिषद के अंदर 100 मॉडल स्कूल
  • एक हफ्ते से अंदर क्लास शुरू करने के हैं आदेश

Mumbai News: राज्य सरकार ने कई सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने का फैसला किया है। इनमें नासिक के कई स्कूल भी शामिल हैं। इसके लिए नासिक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एनएमसी) नासिक म्यूनिसिपल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमएससीडीसीएल) की मदद से स्कूलों की तस्वीर बदलने में जुटा हुआ है। छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। अब इसी कड़ी में नासिक जिला परिषद के अंदर आने वाले स्कूलों में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

बहुत जल्द जिला परिषद के मॉडल स्कूलों में योगा और मेडिटेशन की क्लास शुरू की जाएगी। इसके लिए स्कूल प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया गया है। एक हफ्ते बाद जिले के मॉडल स्कूलों में योगा और मेडिटेशन की क्लास शुरू कर दी जाएगी। पूरे नासिक में जिला परिषद के अंदर 100 मॉडल स्कूल आते हैं।

शिक्षकों को दी जाएगी योगा की ट्रेनिंग

योगा और मेडिटेशन की क्लास शुरू करने की जानकारी नासिक जिला परिषद की सीईओ आशिमा मित्तल ने दी है। उन्होंने बताया है कि, जिले के 100 स्कूलों को उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। सीईओ ने कहा है कि, छात्रों के विकास के लिए योगा और मेडिटेशन के सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं इन क्लासों के लिए 100 मॉडल स्कूल के शिक्षकों को इगतपुरी के विपश्यना केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि वह अपने स्कूलों के छात्रों को योगा और मेडिटेशन की क्लास दे सकें।

सरकारी स्कूलों को डिजिटल करने का मकसद

आपको बता दें कि, नासिक के सभी स्कूलों में एनएमएससीडीसीएल विकास कार्य कर रहा है। जिसका मकसद सभी सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधा मुहैया करवाना है। इसके लिए डिजिटल क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल बोर्ड, ई-बुक सहित अन्य शैक्षिक उपकरण स्कूलों में लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं स्कूलों में ऑडियो-विजुअल गैजेट भी शामिल किए जाएंगे। ताकि छात्रों का स्कूल में आधुनिक विकास हो सके। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी खास ट्रेनिंग दी जाएगी। एनएमएससीडीसीएल के अनुसार, इस साल जून तक जिले में डिजिटल स्कूल शुरू कर दिया जाएगा और आने वाले समय तक सभी स्कूलों को पूरा डिजिटल किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article