मुंबई

Mumbai News: एनटीसी मील की जमीन पर बने चॉलों की बदलेगी तस्वीर, 11 चॉलों को किया जाएगा पुनर्विकास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 05:55 PM IST

Mumbai News: सरकार ने राष्ट्रीय कपड़ा निगम (एनटीसी) के स्वामित्व वाली नौ मीलों की जमीन पर स्थित 11 चॉलों के पुनर्विकास का फैसला किया है। जिसके मुताबिक एनटीसी कुल 13.85 एकड़ जमीन पुनर्विकास के लिए तैयार कर रहा है। वर्तमान में 100 से 150 वर्ग फुट की यूनिट में रहने वाले चॉल के निवासियों को पुनर्विकास के बाद 405 वर्ग फुट के फ्लैट मुफ्त में दिए जाएंगे।

Image

एनटीसी करेगा 11 चॉलों का पुनर्विकास

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एनटीसी के स्वामित्व वाले चॉलों का होगा पुनर्विकास
  • 13.85 एकड़ जमीन पुनर्विकास के लिए तैयारी
  • पुनर्विकास के बाद 405 वर्ग फुट के फ्लैट मुफ्त में दिए जाएंगे

Mumbai News: सरकार राष्ट्रीय कपड़ा निगम (एनटीसी) के स्वामित्व वाले कई चॉलों की आने वाले दिनों में तस्वीर बदलने वाली है। इन सभी चॉलों को पुनर्विकास किया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। उन्होंने रविवार को घोषणा की है कि, सरकार राष्ट्रीय कपड़ा निगम (एनटीसी) के स्वामित्व वाली नौ मीलों की जमीन पर स्थित 11 चॉलों के पुनर्विकास को गति देगी। पुनर्विकास दक्षिण और मध्य मुंबई में 405 वर्ग फुट वाले इलाके के बड़े घरों में 1,892 चॉल निवासियों को वहन करेगा।

एनटीसी के आंकड़ों के मुताबिक, कुल मिलाकर 13.85 एकड़ जमीन पुनर्विकास के लिए तैयार की जाएगी। इस पूरे पुनर्विकास के लिए केंद्रीय एजेंसियों की ओर से कमेटी का भी गठन किया गया है। इसके लेकर पीयूष गोयल ने बताया है कि, एनटीसी अधिकारियों के साथ एमएचएडीए और एमएमआरडीए सहित राज्य सरकार की एजेंसियों के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है।

एनटीसी के स्वामित्व वाली 18 मीलें

इसके अलावा गैर-उपकर को चॉल से उपकर बिल्डिंगों में बदलने पर भी चर्चा की है ताकि उन्हें एमएचएडीए की ओर से पुनर्विकास किया जा सके। वहीं सरकार ने कुशमैन एंड वेकफील्ड को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है, और निकट भविष्य में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। गोयल ने यह भी बताया है कि, प्रस्ताव के अगले डेढ़ महीने में तेजी से काम शुरू हो जाएगा। मुंबई में एनटीसी के स्वामित्व वाली 18 मीलों की जमीन है। इनमें से नौ में 2,062 यूनिट के साथ 11 चॉल हैं, जिनमें से 1,892 आवासीय और 170 वाणिज्यिक हैं।

पांच बिल्डिंग को उपकर में बदलने का अनुरोध

चूंकि एमएचएडीए पुनर्विकास के लिए केवल उपकर बिल्डिंगों को ले सकता है, और 11 एनटीसी चॉलों में से पांच को गैर-उपकर घोषित किया गया है। ऐसे में राज्य सरकार से इन पांच बिल्डिंग को उपकर में बदलने का अनुरोध किया गया है। एनटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वर्तमान में 100 से 150 वर्ग फुट की यूनिट में रहने वाले चॉल के निवासियों को पुनर्विकास के बाद 405 वर्ग फुट के फ्लैट मुफ्त में दिए जाएंगे। इस कदम से मुंबई में 13.85 एकड़ या 56,036.21 वर्ग मीटर प्रमुख भूमि खुल जाएगी। 11 चॉल वाली अधिकांश मीलें परेल, लोअर परेल, माहिम, कालाचौकी और लालबाग में हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article