Mumbai News: बीते कुछ वक्त के महाराष्ट्र के कई सरकारी स्कूलों में पुनर्विकास और सुधार का काम चल रहा है। जिससे देखकर लगाता है कि राज्य की सरकारी स्कूलों की शक्ल जल्द बदलने वाली है। छात्रों और टीचर के लिए स्कूलों में हर संभव सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। निजी स्कूलों को देखते हुए सरकारी स्कूलों में कई तरह की सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। अब इस कड़ी में नवी मुंबई नगर निगम ने अपने यहां के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों और टीचर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस बात की जानकारी नगर निगम की ओर से गई है।
नवी मुंबई नगर निगम ने कहा है कि, नगर निगम की ओर से संचालित स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर निकाय ने छात्रों और शिक्षण कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह फैसला किया है। आने वाले कुछ दिनों के अंदर सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
