Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर एक शख्स पटरियों को पार करने के दौरान लोकल ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्री उसे बचाने की हरसंभव कोशिशों में जुट गए, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पटरियों को क्रॉस कर रहा एक आदमी ट्रेन के पहियों के नीचे फंस गया लोकल ट्रेन ने इमरजेंसी ब्रेक तो लगा दी लेकिन आदमी नीचे ही फंसा था। ऐसे में उसे बाहर निकालने का रास्ता तलाशा जाने लगा फिर वहां पर सब लोग इकट्ठा हुए और धक्का लगाकर बारह कोच को पटरी से थोड़ा सा हिला दिया।
घटना के वीडियो को एक यात्री ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, आप भी देखें ये Video-
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि यात्रियों का ग्रुप लोकल ट्रेन के पहिये के नीचे फंसे व्यक्ति की मदद के लिए एकजुट होकर ट्रेन को धक्का दे रहा है।
वीडियो साभार-Dinesh
@imdineshdubey
