मुंबई

संगलैंगिग रिश्ते का खौफनाक अंत, नाबालिग साथी ने तोड़ा रिश्ता तो आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में छिपाकर दी मौत

मुंबई में एक 19 वर्षीय युवक ने अपने 16 वर्षीय समलैंगिक साथी की हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़ित को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ित ने आरोपी के साथ रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। जिससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। उसका शव भी आरोपी के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

फाइल फोटो

Mumbai Crime News: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय युवक ने अपने समलैंगिक नाबालिग साथी की हत्या कर दी। यह वारदात तब सामने आई जब पीड़ित अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब उसके शव को आरोपी के घर से बरामद किया गया। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित ने आरोपी के साथ समलैंगिंग संबंधों को आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। इस वजह से आरोपी ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

29 जून के बाद लापता हुआ नाबालिग

रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित 29 जून को टहलने निकला था। जिसके बाद से वह घर वापस नहीं आया। उसके लापता होने पर परिजनों ने पीड़ित की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि 16 वर्षीय उनका बेटा आरोपी के घर गया था। जब पीड़ित के परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पीड़ित बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था और आरोपी उसके बगल में ही बैठा था। परिजनों ने पीड़ित को जगाने की कोशिश लेकिन उसे होश नहीं आया। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। लेकिन डॉक्टर ने मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया।

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने पीड़ित को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी होने लगी। बाद में उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरोपी ने कुछ महीने पहले पीड़ित को नागपुर लेकर गया था। जहां उसने परिवार को बिना बताए पीड़ित को अपने पास रखा था। जब पीड़ित ने आरोपी से रिश्ता खत्म करने की बात कही, तो आरोपी नाराज हो गया और उसने हत्या की योजना बना ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article