मुंबई

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बस; 5 लोगों की मौत

Mumbai Express Highway: मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास एक बस ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई
  • इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
  • घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

Mumbai Express Highway: मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बस ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास एक बस के ट्रैक्टर से टकराने और खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी नवी मुंबई पंकज दहाणे ने कहा कि मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास एक बस के ट्रैक्टर से टकराने और खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस डोंबिवली के केसर गांव से महाराष्ट्र के पंढरपुर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के कारण मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के मुंबई-लोनावाला लेन पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। बस को क्रेन की मदद से निकाला जा सका और तीन घंटे बाद लेन पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!