मुंबई

मुम्बई कस्टम ने 53 किलो सोना पकड़ा, कीमत 28 करोड़, चार गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 02:11 PM IST

मुंबई कस्टम की गिरफ्त में चार लोग पकड़े गए हैं। इनके पास से 28 करोड़ से अधिक कीमत का सोना बरामद किया गया है।

Image

सोने की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार

मुम्बई कस्टम को बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम विभाग ने 53 किलो सोना पकड़ा है जिसकी कीमत 28 करोड़ से ज्यादा की है। इस मामले में 4 आरोपियों को कस्टम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए दो आरोपियों के पास से चौदह चौदह किलो सोना तीसरे के पास से 13 किलो सोना और चौथे के पास से 12 किलो सोना मिला है। चारों ही आरोपियों से पुछताछ में पता चला को इन्हें कुछ समय पहले ही विदेश भेजा गया था। इनका काम सिर्फ गोल्ड की सुरक्षित डिलीवरी करना था। जिसकी एवज में इन्हें मोटी रकम मिलती थी।चारों आरोपी दोहा से एक ही फ्लाइट से आ रहे थे

खास तरीके से सोने की तस्करी

कमर में और शर्ट के अंदर एक खास तरह का बेल्ट और कैविटी बनाया था ताकि किसी को शक न हो इनके ऊपर कोई पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी नही था एक आरोपी मुम्बई महाराष्ट्र से जुड़ा है जबकि बाकी 3 अन्य राज्य के हैकस्टम सूत्रों के मुताबिक ये गोल्ड इंडिया के एक बड़े गोल्ड तस्कर के द्वारा मंगाया गया था जो अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अफ़्रीकन मूल के गोल्ड तस्करों के साथ मिलकर काम करता है। 10 तारीख के तड़के इनको हिरासत में लिया गयाथा तबसे इनसे पुछताछ की जा रही है। 4 दिन की पुछताछ के बाद अब अंतर राष्ट्रीय गोल्ड तस्करी रैकेट की बात सामने आई है। कस्टम को इंडिया के बड़े गोल्ड तस्कर के इस रैकेट से जुड़े होने को लेकर कुछ लीड भी मिली है जिसको लेकर आगे की जांच पड़ताल जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article