मुंबई

Mumbai: शादी के एक महीने बाद पसंद न आया पति तो नई नवेली दुल्हन ने कर दिया...

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:46 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी ने अपनी पति को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों की एक महीने पहले शादी हुई थी। महिला को शादी से पहले से ही उसका पति पसंद नहीं था। एक महीने बाद उसने पति का गला दबाकर हत्या कर दी।

Image

पत्नी ने की पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक पत्नी ने अपनी पति को मौत के घाट उतारा
  • दोनों की एक महीने पहले हुई थी शादी
  • एक महीने बाद उसने पति का गला दबाकर हत्या कर दी

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पत्नी का खतरनाक चेहरा सामने आया है। पुलिस ने 19 साल की एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी महिला की शख्स के साथ इसी साल एक महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने बताया है कि उसने पति का गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया है। घटना औरंगाबाद के गेवराई तालुका के निपानी-जवालका टांडा गांव की है।

मृतक की पहचान पांडुरंग चव्हाण (22) के रूप में हुई है, जबकि उसकी आरोपी पत्नी का नाम शीतल है, जो पौलाचीवाड़ी की रहने वाली है। इस जोड़े की 14 अक्टूबर को शादी हुई थी। आरोपी महिला ने कथित घटना को 7 नवंबर को अंजाम किया था, शक के आधार पर मृतक के माता-पिता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया था।

महिला को पसंद नहीं था पति

जांच अधिकारी और सहायक निरीक्षक प्रफुल साबले ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी महिला उस युवक को पसंद नहीं करती थी जिसके साथ उसकी शादी हो रही थी। उसने शादी पर आपत्ति जताई, लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी दलीलों पर कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकारी ने परिवार के सदस्यों के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही पति-पत्नी में बहस होने लगी और महिला अक्सर अपने पति से झगड़ती थी। घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश भी की थी।

परिवार को हुआ हत्या का शक

घटना का पता चलने के बाद मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार 8 नवंबर की सुबह आरोपी कमरे से बाहर आया और परिवार के सदस्यों को महिला ने बताया कि पांडुरंग बेहोश हो गया है। वह उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके माता-पिता ने मृतक की गर्दन पर कथित चोट के निशान होने का दावा किया और हत्या का मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पांडुरंग की मौत गला दबाने से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article