Mumbai Crime News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दोस्त ने अपने तीन दोस्तों पर हथौड़े से हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई है। आरोपी ने दोस्त की सिर्फ इस बात पर हत्या कर दी क्योंकि सारे दोस्त उसे नशे में गरबा डांस में जाने के लिए मना कर रहे थे। इन दिनों नवरात्रि होने की वजह से पूरे देश में गरबा डांस हो रहा है, जिसमें हर कोई जोर-शोर से हिस्सा लेता है, लेकिन गरबा में न जाने पर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी।
घटना मुंबई के रबाले एमआईडीसी इलाके की झुग्गियों की है। आरोपी की पहचान जितेंद्र पटवा के रूप में हुई है, वह अपने दोस्तों आकाश जायसवाल (26), अभिषेक भालेराव (28) और राशिद खान (25) के साथ रबाले एमआईडीसी इलाके की झुग्गियों में साथ रहता था और दिहाड़ी मजदूरी करता था।
गरबा पंडाल में जाने से दोस्तों ने रोकामामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, मंगलवार की रात सारे दोस्तों ने अपनी झोपड़ी में शराब का सेवन किया और बाद में टहलने निकल गए। इस दौरान उन्होंने एक गरबा पंडाल देखा जिसमें लोग नाच रहे थे। आरोपी पटवा ने लोगों के बीच डांस करने की इच्छा दिखाई, लेकिन उसके दोस्तों ने विरोध किया क्योंकि वह नशे में था। दोस्तों ने सोचा कि नशे में होने से वह पंडाल में उपद्रव कर सकता है और सभी को बाहर निकाल देगा और इसलिए उसे जाने से रोक दिया। लेकिन, अगली सुबह पटवा ने इस बात को लेकर अपने दोस्तों पर हमला किया। जिसमें एक की मौत हो गई।
