Mumbai Crime News: बहुत से लोग अपनी जिंदगी के अकेलेपन को दूर करने के लिए ऑनलाइन डेटिंग एप जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ऐसी एप पर शरारती तत्व और धोखाधड़ी करने वाले लोग ज्यादा मौजूद रहते हैं, जो लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर या फिर बेवजह पैसे मांगकर ठगी करते रहते हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई के ठाणे में रहे वाले एक शादीशुदा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई है, जिसे डेटिंग एप पर मैच ढूंढने के चक्कर में 6 लाख रुपये का चूना लग गया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, ठाणे के 48 साल के शादीशुदा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ एक ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट पर मैच तलाशने के चक्कर में ठगी हुई है। जालसाज ने उसके साथ 6.3 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
रजिस्ट्रेशन के नाम पर हुई धोखाधड़ी
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पीड़ित इंजीनियर ने अपनी पुलिस शिकायत में बताया है कि, उससे एक अज्ञात नंबर से ऑनलाइन डेटिंग सेवाओं का ऑफर करते हुए एक टेक्स्ट मैसेज आया था। उसने उस नंबर पर कॉल किया। फोन पर मौजूद शख्स ने पीड़ित को रजिस्ट्रेशन के तौर 38,200 रुपये की एंट्री फीस देने को कहा। हालांकि फोन करने वाले ने उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया और रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे भी अपने पास रख लिए थे।
पुलिस ने दी मामले की जानकारीपुलिस ने आगे कहा है कि, इंजीनियर को फोन करने वाले की असलियत पर शक हुआ और उसने तुरंत शख्स से पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन फिर आरोपी ने उसे उससे ज्यादा पैसों के वापस करने का लालच दिया। इस चक्कर में उसके साथ और ज्यादा रुपयों की ठगी हुई है। पुलिस के पास जाने से तक इंजीनियर ने कुल 6.3 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। मामले पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुलभा पाटिल ने कहा कि, पुलिस ने दीपक नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।
