मुंबई

Mumbai Crime News: बीमे के 50 लाख रुपये हड़पने के लिए दंपत्ति ने रची फर्जी मौत की साजिश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 03:57 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दंपत्ति इंश्योरेंस कंपनी के साथ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे थे। दंपत्ति कंपनी से पति की फर्जी मौत की कहानी बताकर पैसे हड़पना चाहते थे।

Image

बीमे के 50 लाख लेने के लिए किया फर्जी मौत का दावा (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया
  • दंपत्ति ने इंश्योरेंस कंपनी से 50 लाख रुपये हड़पने की कोशिश की
  • पति की मौत की बनाई झूठी कहानी

Mumbai Crime News: मुंबई में ठगी का नया मामला सामने आया है। पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दंपत्ति पर एक इंश्योरेंस कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी दंपत्ति निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को कथित रूप से मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाकर 50 लाख रुपये हड़पने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने कथित तौर पर कंपनी को बीमित-आरोपी पति की सड़क दुर्घटना में मौत की फर्जी कहानी बताई थी।

दंपत्ति ने फर्जी पुलिस रिपोर्ट के दस्तावेज भी इंश्योरेंस कंपनी को दिखाए, लेकिन सत्यापन के दौरान बीमा कंपनी ने पाया कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद डिंडोशी पुलिस ने शुक्रवार को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की शिकायत के आधार पर दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी पति ने पत्नी को बनाया नॉमिनी

शिकायत के मुताबिक, पुणे के हडपसर इलाके के रहने वाले 36 वर्षीय आरोपी प्रकाश रामचंद्र माने ने इस साल जनवरी में कंपनी की वेबसाइट के जरिए 25 लाख रुपये का ई-टर्म प्लान लिया था। प्लान में उसे आकस्मिक मृत्यु के मामले में 25 लाख रुपये के अतिरिक्त कवर का भी लाभ मिला था। अपनी इस जीवन बीमा पॉलिसी में माने ने एकमात्र लाभार्थी के रूप में अपनी पत्नी को नॉमिनी बनाया हुआ था। पत्नी ने 15 मार्च को बीमा कंपनी को सूचित किया कि उसके पति की 6 मार्च, 2022 को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, और कंपनी से 50 लाख रुपये की बीमा राशि देने के लिए के अनुरोध किया था।

इस तरह हुआ धोखाधड़ी का खुलासा

अपने आवेदन के साथ पत्नी ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, पूछताछ पंचनामा, स्पॉट पंचनामा, अपराध विवरण फॉर्म, पुलिस पाटिल की ओर से जारी एक प्रमाण पत्र जैसे प्रासंगिक दस्तावेज भी जमा किए थे। माने के पिता ने पुणे जिले के सासवड थाने में बयान भी दिया था। मामले पर डिंडोशी पुलिस ने कहा है कि, कंपनी के क्लेम डिपार्टमेंट ने दस्तावेजों का सत्यापन किया और उन सभी को फर्जी पाया और इस तरह पता चला कि आरोपी दंपत्ति ने इंश्योरेंस कंपनी को धोखा देने की कोशिश की थी। पुलिस ने माने और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) 471 (जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) का मामला दर्ज कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article