मुंबई

बीमा पॉलिसी एजेंट बन दो महिला करती रहीं एक महिला के साथ 4 साल तक ठगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 05:01 PM IST

मुंबई में एक महिला और उसके बेटे के साथ हैरान कर देने वाली ठगी की घटना हुई है। मां-बेटे को इस ठगी का पता चलने में चार साल से ज्यादा का वक्त लग गया। पीड़ित महिला को अपने दिवंगत पति की बीमा पॉलिसी के पैसे लेना चाहती थी, लेकिन दो महिलाओं और वकील ने उसके साथ 27.67 रुपये की ठगी की है।

Image

मुंबई में महिला के साथ फ्रॉड

KEY HIGHLIGHTS
  • एक महिला और उसके बेटे के साथ हैरान कर देने वाली ठगी की घटना हुई है
  • चार साल से दोनों ठगी का शिकार हो रहे थे
  • दो महिलाओं और वकील ने उसके साथ 27.67 रुपये की ठगी की

Mumbai Crime News: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) में एक ठगी की हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है। एक 63 वर्षीय महिला और उसके बेटे को यह पता चलने में चार साल से ज्यादा का समय लगा कि, एक बीमा कंपनी के दो अधिकारी और एक वकील जिन्हें ठग रहे थे। पीड़ित महिला को अपने दिवंगत पति की बीमा पॉलिसी के 79.73 रुपये लेने थे, लेकिन इस पॉलिसी को भुनाने के चक्कर में पीड़ित महिला और उसके बेटे के साथ 27.67 रुपये की ठगी हुई है।

पुलिस के अनुसार, साल 2018 में पीड़ित महिला को दिल्ली से एक महिला का फोन आया, जिसने कहा कि, उनके पति ने जो पॉलिसी ली है, वे मैच्योर हो गई है और इस पॉलिसी में पीड़िता को नॉमिनी बनाया गया है। महिला ने उसे बताया कि, पहले उसे कुछ टैक्स और प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

महिला ठग ने मांगे 1 लाख रुपये

ऐसे में पीड़ित महिला ने 79.73 लाख की मैच्योर राशि को प्रोसेस में लाने के लिए 1 लाख का भुगतान किया। जब उसे पैसे नहीं मिले, तो उसके बेटे ने ठग महिला को फोन किया, जिसने उसे वादा किया कि, एक हफ्ते में उन्हें पॉलिसी के 45 लाख मिलेंगे। हालांकि, इसके बाद महिला ने उनकी कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। फिर लॉकडाउन के कारण 2020 की शुरुआत में दोनों इस मामले को आगे नहीं बढ़ा सके। इस साल अप्रैल में, शिकायतकर्ता को वकील का फोन आया जिसने उन्हें बताया कि, दिल्ली में कई धोखाधड़ी एजेंसियां हैं और उसने उनसे कुछ लोगों के पैसे बरामद किए हैं।

वकील ने ऐंठे 84 हजार

वकील ने शिकायतकर्ता महिला को बीमा राशि को वापस करने के लिए पूरी राशि का 10% बदले में लेने का ऑफर किया। फिर मई में, वकील ने महिला को सूचित किया कि, उसने दिल्ली में एक पुलिस टीम के साथ एक जगह पर छापा मारा था और कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उसने दावा किया कि, उसने कुछ धोखाधड़ी के पैसे बरामद किए हैं।वकील ने पीड़ित महिला को आश्वासन दिया कि, उसने उसके नाम पर 8.4 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, लेकिन इसके लिए पूरी रकम का 10 % यानी 84,000 फीस के तौर देने होंगे। रकम मिलने के बाद उस वकील ने अपना फोन बंद कर लिया।

अन्य महिला ने की 6 लाख की मांग

पीड़ित महिला को अक्टूबर में एक अन्य महिला का फोन आया, जिसने एकीकृत शिकायत प्रबंधन के अधिकारी के तौर पर अपना परिचय दिया। उसने फिर 72 लाख की बीमा राशि देने के लिए 6 लाख की प्रोसेसिंग फीस मांगी। इस बार पीड़ित महिला ने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। मंगलवार को उसने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें दावा किया गया कि, उसे तीनों को प्रोसेसिंग फीस में 27.67 लाख का नुकसान किया है। मुलुंड पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article