मुंबई

Atal Setu Road Accident: अटल सेतु पर हुआ पहला सड़क हादसा, जानमाल की कोई हानी नहीं

Atal Setu Road Accident: मुंबई में स्थित अटल सेतु के उद्घाटन के बाद पहले सड़क हादसा रिपोर्ट किया गया है। मुंबई की तरह तेज रफ्तार जा रही कार के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित है।

Image

अटल सेतु पर हुआ सड़क हादसा

Atal Setu Road Accident: मुंबई में बने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। अटल सेतु का उद्घाटन 12 जनवरी को हुआ था। पुल को खुले बस 15 दिन का समय ही हुआ है। अटल सेतु को खुले अभी एक महीने का समय अभी पूरा नहीं हुआ था कि यहां से एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। MTHL पर हादसा देर रात में हुआ था।

बता दें कि अटल सेतु पर तेज रफ्तार से चल रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जाकर टकरा गई। ये हादसा देखने में इतना खतरनाक था की इसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। डिवाइडर से टकराई ये कार कई बार पलटी है।

अटल सेतु पर हुआ भीषण सड़क हादसा

मुंबई में बने अटल सेतु के खुलने के बाद पहला सड़क हादसा रिपोर्ट किया गया है। अटल सेतु पर तेज रफ्तार से चल रही लाल रंग की मारुति कार हादसे का शिकाल बन गई है। इस कार में 2 महिलाएं और 3 बच्चे बैठे हुए थे, जो नवी मुंबई के चिरले से मुंबई तरफ जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। बता दें कि इसकी वीडियों इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दरअसल, किसी और गाड़ी के डैश कैमरे में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। जिसे देख लोगों की रूह तक कांप जा रही है। बता दें कि इस हादसे के दौरान कार में बैठे पांचों लोगों बिल्कुल सुरक्षित हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article