मुंबई

Amravati: लुटेरों ने बस को घेरा तो ड्राइवर बना 'शक्तिमान', गोली लगने के बावजूद 35 यात्रियों की बचाई जान

अमरावती-नागपुर हाईवे पर कुछ लुटेरों ने एक मिनी बस पर फायरिंग कर दी, जिसमें ड्राइवर को गोली लग गई। हालांकि, ड्राइवर ने साहस का परिचय देते हुए मिनी बस में सवार 35 यात्रियों की जान बचाई।

Image

एक्सप्रेसवे। (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Amravati Bus Firing News: महाराष्ट्र में अमरावती-नागपुर हाईवे (Amravati Nagpur Highway) पर एक मिनी बस ड्राइवर ने साहस का परिचय देते हुए 35 यात्रियों की जान बचाई है। दरअसल, अमरावती-नागपुर हाईवे पर एक मिनी बस शेगांव से नागपुर की ओर जा रही थी, तभी कुछ कार सवार लुटेरों ने बस पर फायरिंग कर दी और बस को ओवरटेक करने की कोशिश की।

फायरिंग में ड्राइवर को लगी थी गोली

लुटेरों की फायरिंग के बीच मिनी बस के ड्राइवर ने अपना साहस नहीं खोया और वह बस को चलाता रहा। हालांकि, कई राउंड की फायरिंग में एक गोली ड्राइवर के हाथ पर लगी, लेकिन इसके बावजूद ड्राइवर ने हिम्मत नहीं हारी। लगातार गोलीबारी के बीच ड्राइवर ने धैर्यपूर्वक काम लिया और बस को पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया।

लुटेरों ने 30 किमी तक किया पीछा

जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने बस का करीब 30 किमी तक पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। बस में सवार सभी तीर्थयात्री थे और वे सभी नागपुर जा रहे थे। चलती बस पर गोलीबारी की यह घटना नंदगांव पेठ टोल नाका पार होने के बाद की है। लुटेरों ने पहले बस को रोकने की कोशिश की, जब ड्राइवर ने बस नहीं रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। लुटेरों ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की।

ड्राइवर ने 35 यात्रियों की बचाई जान

ड्राइवर ने बहादुरी का परिचय देते हुए सभी 35 यात्रियों को बचा लिया और सूझबूझ से काम लेते हुए बस को एक पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया। पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद ड्राइवर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

लुटेरों की तलाश तेज

इधर, पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है और जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लुटेरों ने नासिक से एक यूपी नंबर की कार चोरी की थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article