मुंबई

मराठा आरक्षण आंदोलन का चौथा दिन, भूख हड़ताल के बीच जरांगे ने आज से पानी भी छोड़ा, जानें क्या हैं हालात

Maratha quota protests: जरांगे पाटिल की तबियत खराब होती जा रही है। आज चौथा दिन है जब उन्होंने अनाज का एक दाना नही खाया है।

Image

जरांगे पाटिल की तबियत खराब होती जा रही है (फाइल फोटो:PTI)

Maratha quota protests: मनोज जरांगे पाटील की बीती रात स्वास्थ्य जांच की गई, अनशन के चौथे दिन देर रात 12 बजे डॉक्टरों की टीम ने मनोज जरांगे पाटील की जांच की। ब्लड सैंपल लिया गया, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। मेडिकल टीम ने बताया कि जरांगे अब पानी भी छोड़ने वाले हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर है।डॉक्टरों ने ORS और पानी लेने की सलाह दी, लेकिन जरांगे पाटील ने इंकार किया।

वहीं कल देर शाम मराठा आरक्षण समिति के सदस्य रह चुके मधुकर अर्धड की जरांगे पाटिल से मुलाकात हुई। पूर्व ब्यूरोक्रेट्स मधुकर अर्धड ने जरांगे पाटील से करीब 45 मिनट बातचीत की। उन्होंने मराठवाड़ा के पांच जिलों में 'मराठा कुणबी' की ऐतिहासिक दर्ज रिकॉर्ड के सबूत पेश किए।

हैदराबाद गजेट्स और मोडी लिपी के दस्तावेज़ जरांगे के सामने रखे। अर्धड का दावा '35 से 40% रेकॉर्ड्स जो दर्ज किए गए है उनमें मराठा कुणबी दर्ज हैं, यह आरक्षण की लड़ाई में बड़ा आधार बन सकते हैं।'

जरांगे पाटील के पानी न पीने के फैसले से तनाव बढ़ा

बीएमसी ने आज़ाद मैदान में जमा कीचड़ और बरसात के पानी को हटाने के लिए आंदोलन स्थल पर पत्थर की गिट्टी डालकर उसे पाटने का काम किया।। जरांगे पाटील के आंदोलन स्थल पर बारिश से कीचड़ फैल गया था।बीएमसी ने 7 ट्रक खड़ी मंगवाकर वहां बिछवाई।स्वयंसेवकों ने इसे फैलाकर आंदोलनकारियों के लिए जगह समतल की।आज आंदोलन के चौथे दिन जरांगे पाटील के पानी न पीने के फैसले से तनाव बढ़ा। राज्य सरकार आज इस पर अहम बैठक कर सकती है।

मुंबई में आज ट्रफिक सुचारू है, ईस्टर्न फ्रीवे पर भी गाड़ियों की आवाजाही अब तक सामान्य है।आज ईस्टर्न फ्री वे पर आन्दोलनकरियों के ट्रक टेम्पो को रोका नही जा रहा जिससे फ्री वे से आ रही गाडियों की आवाजाही अब तक सामान्य है। हांलांकि, आंदोलनकारियों की गाड़ियां बड़ी संख्या में मुंबई पहुंच रही हैं।

मराठा आन्दोलनकरियो ने रातभर चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर डेरा डाला

वही नांदेड से आए मराठा आन्दोलनकरियो ने रातभर चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर डेरा डाला।यात्रियों के रास्तों पर चटाई बिछाकर सैकड़ों लोग स्टेशन परिसर में सोए।गांव से लाया गया भोजन और आंदोलन की दृढ़ता दोनों ही साथ दिखे।मनोज जरांगे पाटील का आंदोलन आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। स्वास्थ्य पर खतरा गहराता जा रहा है। आंदोलनकारियों का मुंबई की ओर रुख तेज़ है और सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। वही आज सरकार की तरफ से जरांगे पाटिल से बात करने की पहल हो सकती है।।कुछ मंत्री भी आकर जरांगे पाटिल से मिल सकते है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article