मुंबई

महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड के बीच बारिश की संभावना; IMD ने जारी किया येलो Alert

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक के लिए हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। जानें आईएमडी का ताजा अपडेट...।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। सुनील कांबले ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अभी जो मौसम चल रहा है, वह सामान्य और मौसमी है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच है और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि, अगले दो दिनों में 26 और 27 तारीख को थोड़ी सी थंडरस्टॉर्म गतिविधि होने की संभावना है। इसलिए, हमने मध्य महाराष्ट्र और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के लिए गरज के साथ बौछार पड़ने की चेतावनी जारी की है। पुणे, जलगांव, सांगली और सतारा में इन जगहों पर थोड़ी सी थंडरस्टॉर्म गतिविधि हो सकती है।

थंडरस्टॉर्म की चेतावनी जारी

उन्होंने बताया कि थंडरस्टॉर्म गतिविधि पूरे दिन में नहीं होती, बल्कि यह एक या दो घंटे के लिए होती है, इसलिए हमें थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए। जब भी ऐसा होता है, तो शेल्टर के अंदर रहना चाहिए और अतिरिक्त सावधानी अपनानी चाहिए। यह चेतावनी केवल 26 और 27 तारीख के लिए है, इसके बाद सामान्य मौसम लौट आएगा।

इस हफ्ते तापमान में गिरावट

उन्होंने आगे कहा कि जब भी सर्दी का मौसम आता है, तो कभी-कभी धुआं या स्मॉग की वजह से दृश्यता कम हो जाती है, जो प्राकृतिक है। इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी मध्यम श्रेणी में रहता है और दृश्यता में कोई असामान्य बदलाव नहीं होता। सर्दी का मौसम हम फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक देख सकते हैं। लेकिन 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है। इस साल जो न्यूनतम तापमान है, वह मौसमी तौर पर सामान्य है और इसमें कोई ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई है।

मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 दिसंबर को बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि यह मौसम परिवर्तन सामान्य है, लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article