मुंबई

जारी हुआ डेथ वारंट, 15 से 20 दिन में गिर जाएगी शिंदे सरकार; संजय राउत का बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2023, 02:51 PM IST

Maharashtra Politics: संजय राउत ने दावा किया, मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।

Image

संजय राउत

Photo : BCCL

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी खींचातान के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है और अगले 15-20 दिन में सरकार गिर जाएगी।

शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा। राउत ने दावा किया, मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा। बता दें, इससे पहले भी राउत कह चुके हैं कि फरवरी में महाराष्ट्र सरकार गिर जाएगी।

विधायकों की अयोग्यता पर आना है फैसला

बता दें, राज्यसभा सांसद संजय राउत की ओर से यह दावा उच्चतम न्यायालय में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र करते हुए किया गया है, जिसमें जिनमें शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी और उद्धव की सरकार गिराकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाई गई थी।
End of Article