मुंबई

Maharashtra: अहमदनगर में पगंतबाजी के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले पत्थर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 03:32 PM IST

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में पतंगबाजी के दौरान हुए विवाद में दो गुटों के बीच जमकर पत्‍थरबाजी हुई है। उपद्रव मचा रहे लोगों ने इस दौरान कई गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Image

अहमदनगर में दो गुटों के बीच पत्‍थरबाजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अहमदनगर के कोठला इलाके में हुई यह पत्‍थरबाजी
  • पत्‍थरबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान हुए विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्‍थरबाजी की गई। इस दौरान उपद्रव मचा रहे लोगों ने गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। यह पूरा विवाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस कैमरे के फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

मारपीट की यह पूरी घटना अहमदनगर के कोठला इलाके की है। बताया जा रहा है कि, रविवार को मकर संक्रांति पर लोग पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान पतंग काटने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, पहले दोपहर के समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ, हालांकि उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन शाम होते ही दोनों गुट एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। जानकारी अनुसार, एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक युवक को पीट दिया। यह जानकारी मिलते ही दूसरे गुट के भी दर्जनों युवक सड़क पर आ गए और एक दूसरे पर पत्‍थरबाजी शुरू कर दी। जिससे पूरी मार्केट में दहशत फैल गई। लोग अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे।

हिरासत में लोगों से हो रही पूछताछ

करीब आधे घंटे तक चले इस पत्‍थरबाजी में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सिर में पत्‍थर लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पूरे मामले की जांच की जा रही है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। शुरूआती तौर पर पता चला है कि, पतंग उड़ाने को लेकर दोनों गुटों में पहले झगड़ा हुआ और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्‍थरबाजी करने वाले कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्‍द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article