मुंबई

Maharashtra: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरे टैंकर में विस्फोट के बाद लगी आग, चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 13, 2023, 07:12 PM IST

Oil Tanker Fire in Khandala Ghat:महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है।

Image

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया

Photo : ANI

Mumbai-Pune Expressway Oil Tanker Fire: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक ऑयल टैंकर में लगी आग (Oil Tanker Fire) में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए, ये दुर्घटना बेहद भीषण थी, आग लगने की वजह से यातायात ठप हो गया वहीं ब्रिज के नीचे की गाड़ियों में भी आग लगने की खबर सामने आ रही है, हाईवे के एक साइड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है और एक तरफ से ही वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को निकाला जा रहा है।

यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई जिसके बाद ये हादसा बेहद गंभीर हो गया जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रसायन के आग के गोले वाहन चालकों पर गिरने लगे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद टैंकर में आग लग गई और विस्फोट हो गया, जिससे रसायन के आग के गोले नीचे सड़क पर यात्रा कर रहे वाहन चालकों पर गिरने लगे जिससे ये हादसा और भीषण हो गया।

दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी

टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था, लोगों ने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले आग के गोले पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे और वहां पर अफरातफरी मच गई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article