मुंबई

Mumbai Metropolis Metaverse: मेटावर्स ने दिखाया मुंबई का भविष्य, 2025 तक ऐसी दिखेगी सपनों की नगरी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई मेट्रोपोलिस मेटावर्स को लॉन्च किया है, इस टेक्नालॉजी की मदद से देख सकेंगे कि भविष्य में शहर कैसा दिखाई देगा। यह मुंबई का 3डी मैप लोगों को दिखाएगा

Image

मेटावर्स में दिखेगी बदलते शहर की झलक

Mumbai Metropolis Metaverse: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक डिजिटल ट्विन प्रोजेक्ट मुंबई मेट्रोपोलिस मेटावर्स लॉन्च किया है। इस नई टेक्नालॉजी के इस्तेमाल से मुंबई के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। मुंबई मेगापोलिस मेटावर्स के सहयोग से मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) को 2025 तक सपनों के वैश्विक शहर में बदलने का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। यह मुंबई के लोगों को एक 3डी मेप दिखाएगा, जिसमें बुनियादी ढ़ाचे का विकास और भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं की झलक मिलेगी।

एक्स पर शेयर किया लिंक

इस संबंध में देवेंद्र फड़नवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा। जिसमें उन्होंने मेटावर्स का लिंक उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से इसका एक्सेस किया जा सकता है। मुंबई के लोग इस लिंक पर क्लिक करके देख सकेंगे कि उनका शहर भविष्य में कैसा दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर आपका नाम और नंबर डालने का ऑप्शन आता है, जिसमें आप अपनी डिटेल्स भर सकते है, या फिर इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने में लोगों को बिल्कुल समस्या नहीं होगी।

12 अहम परियोजनाएं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान 12 अहम परियोजनाओं के बारे में भी बताया, जो इस महानगर को नया आकार देने में मदद करेंगी। इन परियोजनाओं में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, ऐरोली-कटाई टनल रोड, विरार-अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर, मुंबई मेट्रो, कोस्टल रोडस धारावी प्रोजेक्ट, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट प्रोजेक्ट, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, एलिवेटेड मेट्रो लाइन्स, अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र और नवी मुंबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!