मुंबई

Maharashtra News: लातूर में लावारिस सूटकेस में मिला युवती का शव, मचा हड़कंप

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में एक लावारिस सूटकेस से युवती का शव बरामद हुआ है। जिसकी उम्र करीब 15 से 25 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Image

सूटकेस में मिला युवती का शव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां नहर किनारे एक सूटकेस में युवती की लाश बरामद हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

युवती के शरीर पर चोट के निशान

जानकारी के अनुसार लातूर के वाढवणा थाना क्षेत्र में सोमवार को शेळगाव के पास नहर किनारे एक लावारिस सूटकेस पड़ा मिला। जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर चेक किया तो अंदर से एक युवती का शव बरामद हुआ। महिला के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।

सूटकेस में 15 से 25 साल की युवती का शव

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त की शाम को सूचना मिली कि शेळगाव से वाढवणा की ओर जाने वाले नहर रोड के किनारे एक लावारिस सूटकेस पड़ा हुआ है। जिसमें शव होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस की जांच की, तब उसमें से एक अज्ञात युवती की लाश मिली, जिसकी उम्र करीब 15 से 25 साल की आंकी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक महिला की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article