मुंबई

Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर लगी घर जाने वालों की भीड़, ट्रेनों में नहीं है पैर रखने की जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 01:15 PM IST

Chhath Puja 2023: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर छठ पूजा के अवसर पर घर जाने वाले लोगों की लगी भारी भीड़। ट्रेन पकड़ने लोग 24 घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन के साथ ट्रेन में भी पैर रखने की नहीं है जगह।

Image

छठ पूजा के अवसर पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर उमड़ी लोगों की भीड़

Chhath Puja 2023 Special Train: दूसरे राज्यों और शहरों में काम करने वाले सभी लोग त्योहारों पर घर जाने की तैयारी करने लगते हैं। दिवाली के बीतने के बाद अब लोग छठ पूजा की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में छठ पूजा के अवसर पर यूपी और बिहार से मुंबई में काम करने आए लोग घर जाने के लिए मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Mumbai LTT) पर पहुंच गए हैं। त्योहार के चलते रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। भीड़ के चलते यात्रियों को अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

24 घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचे लोग

त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले कुछ लोग तो ऐसे भी है जो 24 घंटे पहले ही स्टेशन पर जाकर बैठ गए हैं। स्टेशन तो स्टेशन ट्रेन में भी पैर रखने की नहीं मिल रही है जगाह। पूरे परिवार को लेकर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लोग।

टिकट लेने के बाद भी हो रही है मुश्किल

छठ पूजा पर लोगों की बढ़ती भीड़ से जिन लोगों ने टिकल ली है उन्हें भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने छठ पूजा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम तो किया हुआ है, लेकिन फिर भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सभी को घर जाने की जल्दी है। जिन लोगों के पास टिकट है वो भी ट्रेन सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी है जो 2 से 3 लोगों की कंफर्म टिकट पर अपने पूरे परिवार के साथ ट्रेन में यात्रा करने पहुंच गए हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी बच्चों को उठानी पड़ रही है।

स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

स्थिति को देखते हुए लोगों ने सरकार से और ट्रेन बढ़ाने की गुजारिश की। लोगों का कहना की है हर साल की यही स्थिति है। त्योहारों पर लोगों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय के बाद नागपुर-मुंबई, सीएसएमटी-दानापुर और दुर्गापुरा-दौंडा के बीच छठ त्यौहार स्पेशल 9 अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेनों में कंफर्म बुकिंग की प्रक्रिया आज से शुरू की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article