Maharashtra MUV Accident: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में शनिवार को एक चार-पहिया वाहन का टायर फटने के कारण वाहन पलट गया, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और 10 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 11:30 बजे शिवरी फाटा क्षेत्र में हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोलापुर जिले से धाराशिव के नालदुर्ग स्थित मंदिर जा रहे यात्रियों से भरा एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) दुर्घटना का शिकार हुआ। अधिकारी के अनुसार, टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में सोलापुर के उले गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सोलापुर ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
(इनपुट - भाषा)
