मुंबई

Heatstroke: भीषण गर्मी से महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में 11 लोगों की मौत, 120 से ज्यादा बीमार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 17, 2023, 06:35 AM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award ceremony 2022) से सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में भीषण गर्मी की वजह से 120 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। जिसमें 11 लोगों की मरने की खबर है।

Image

महाराष्ट्र भूषण समारोह में भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत

Photo : Twitter

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award ceremony 2022) से सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में तेज धूप (Heatstroke) के कारण 120 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। खबर है कि 8 लोगों की मौत हो गई। अत्यधिक गर्मी की वजह से लोगों में डिहाड्रेशन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो पैदा हो गई। बीमार लोगों के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और जिनमें से 11 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हीटस्ट्रोक से पीड़ित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 का इलाज चल रहा है। मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे जबकि हम भर्ती लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं।

खारघर में 306 एकड़ के विशाल मैदान में धर्माधिकारी के लाखों समर्थक इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धर्माधिकारी को महाराष्ट्र महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम लिए लोग सुबह से ही आने लगे थे और यह कार्यक्रम करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ और 1 बजे तक चला। इनमें से कई लोग तो शनिवार को ही आ गये थे।

पीटीआई के मुताबिक यह मैदान लोगों से खचाखच भरा था तथा धर्माधिकारी के संगठन के अनुयायियों की सुविधा के लिए ऑडियो/वीडियो सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया था। बैठने की व्यवस्था खुले में की गई थी और किसी शेड का इंतजाम नहीं किया गया था।

कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर तैनात राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कुल 123 लोगों ने कार्यक्रम के दौरान डिहाड्रेशन जैसी गर्मी संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों की शिकायत की। उन्हें तत्काल कार्यक्रम स्थल पर 30 चिकित्सा बूथ पर ले जाया गया। तेरह मरीजों को विशेष उपचार की जरुरत थी, उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article