मुंबई

VIDEO: भक्तों का इंतजार हुआ समाप्त, गणेश चतुर्थी से पहले लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने

Lalbaugcha Raja 2025 First Look: देशभर के लाखों भक्त लालबाग के राजा की पहली झलक देखने का बेसब्री इंतजार कर रहे थे और अब वो इंतजार समाप्त हो चुका है। गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले लालबागचा राजा की मूर्ति की पहली झलक सामने आई है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

Image

लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Lalbaugcha Raja 2025 First Look: देशभर के लाखों भक्त लालबाग के राजा की पहली झलक देखने का बेसब्री इंतजार कर रहे थे और अब वो इंतजार समाप्त हो चुका है। गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले लालबागचा राजा की मूर्ति की पहली झलक सामने आई है।

बेजोड़ कलात्मकता से निर्मित लालबागचा राजा महज एक मूर्ति नहीं है, बल्कि यह सामूहिक आस्था, कलात्मक निपुणता और मुंबई की जीवंत भावना का प्रतीक है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि लालबागचा राजा गणपति की मूर्ति की देखभाल पिछले आठ दशकों से कांबली परिवार कर रहा है और हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाना है।

हर साल की तरह इस साल भी लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले गणेश प्रतिमा का अनावरण किया गया है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का यह वर्ष 92वां वर्ष है। पिछले साल की तरह इस साल भी लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल बुधवार, 27 अगस्त 2025 से शनिवार, 6 सितंबर 2025 तक गणेशोत्सव मनाएगा।

लालबाग के राजा को मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे देश का 'राजा' कहा जाता है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने और मन्नत मांगने के लिए आते हैं। इसी वजह से उनके प्रथम दर्शन को लेकर भक्तों के भीतर भारी उत्साह रहता है। सुबह से ही लालबाग इलाके में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article