मुंबई

Mumbai के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर लगी आग, मचा हड़कंप; कोई हताहत नहीं

मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर एक दुकान में गुरुवार की शाम आग लग गई। हालांकि, दुकान में लगी आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो)

मुंबई : दक्षिण मुंबई के व्यस्त चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर एक दुकान में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी रेलवे द्वारा शाम करीब 5:25 बजे दी गई सूचना के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन की कई टीम और अग्निशमन उपकरण मौके पर भेजे गए। आग बुझाने के अभियान में पुलिस और स्थानीय नगर निगम कर्मचारियों को भी शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि दुकान में लगी आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और नुकसान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, दैनिक यात्री कुछ समय के लिए चिंतित हो गए, क्योंकि आग के कारण व्यस्त उपनगरीय टर्मिनल स्टेशन का पूरा परिसर धुएं से भर गया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article