मुंबई

क्या फिर बगावत करेंगे एकनाथ शिंदे? लगातार 4 मीटिंग से लापता डिप्टी सीएम दे रहे ये कैसे संकेत!

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चल रही सरकार में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा। अकेले अगस्त महीने में ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चार महत्वपूर्ण बैठकों में लगातार शामिल नहीं हुए। देवेंद्र फडणवीस ने भी उनकी अनदेखी की, जिससे महायुति के भीतर तनाव की स्थिति दिख रही है।

Image

लगातार मीटिंग में नहीं पहुंच रहे एकनाथ शिंदे (फोटो - PTI)

Photo : PTI

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक साल से अधिक समय से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी ने महाराष्ट्र और मुंबई का राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है।

शिंदे हाल ही में चार महत्वपूर्ण बैठकों में नहीं पहुंचे, जिसमें राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी शामिल है। उनकी अनुपस्थिति का कारण स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है, जिसमें उनके करीबी मंत्रियों को जिम्मेदारी नहीं दी गई।

शिंदे की अनुपस्थिति ने कई महत्वपूर्ण बैठकों में चर्चा का विषय बना दिया है, जैसे गणेशोत्सव के लिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा और शहरी विकास योजनाओं की बैठक। शिंदे ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी भाग नहीं लिया, जिससे महायुति में तनाव की खबरें और बढ़ गई हैं।

विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने इसे गठबंधन में असंतोष का संकेत बताया है। हालांकि, शिंदे ने किसी भी टकराव से इनकार किया है और कहा है कि वे विकास विरोधियों के खिलाफ एकजुट हैं। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं, और इस तनाव ने महायुति की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article