मुंबई

Mumbai: हाईवे पर कैब ड्राइवर का तांडव, युवक को बोनट पर कई किमी. तक घसीटा; देखें खौफनाक वीडियो

मुंबई स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक कैब ड्राइवर ने युवक को कार के बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक घसीटा। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक जान बचाने के लिए जद्दोजहद करता नजर आ रहा है।

Image

कैब ड्राइवर ने युवक को कार के बोनट पर घसीटा

मुंबई : मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (Western Express Highway) पर एक कैब ड्राइवर ने एक युवक को अपनी कार के बोनट पर कई किलोमीटर तक घसीटा। यह घटना बुधवार तड़के की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कैब ड्राइवर ने युवक को मुक्का मारा और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। युवक ने कैब को रोकने के लिए उसकी बोनट पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाता रहा। हालांकि, युवक कार को रोकने की गुजारिश करता रहा, लेकिन आरोपी ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

कैब ड्राइवर ने युवक को कार के बोनट पर घसीटा

कार पर लटका युवक जान बचाने के लिए जद्दोजहद करता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) को सौंपा गया। आरटीओ ने यह वीडियो मुंबई पुलिस को भेजा, जिसके आधार पर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ने कैब ड्राइवर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक कार के बोनट पर लटका है। वह राहगीरों से ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहता है, लेकिन वह नहीं रोकता। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने कार को पकड़ लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article