मुंबई

बुलढाणा में भीषण हादसा, मुंबई-नागपुर हाईवे पर बस और मेटाडोर की भिड़ंत; 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक मेटाडोर और एमपी परिवहन की एसटी बस की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जिनमें 3 मेटोडोर में सवार थे। इस हादसे में बस में सवार 10 से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Image

बुलढाणा में भीषण हादसा

Buldhana Accident: बुलढाणा जिले में मुंबई-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ईंट से भरी मेटाडोर और मध्यप्रदेश परिवहन की एसटी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 से 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को आगे के इलाज के लिए खामगांव अस्पताल में रेफर किया गया है।

हादसे के कारण यातायात पर प्रभाव

यह हादसा बुलढाणा जिले के नांदुरा तहसील के आमसरी गांव के पास मुंबई से नागपुर जाने वाले राष्ट्रीय महामार्ग 53 पर हुआ। जिसमें मेटाडोर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार एक व्यक्ति की भी जान चली गई। इसके अलावा एसटी बस के 10 से 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

मृतकों की शिनाख्त कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश परिवहन की एक बस महाराष्ट्र के अमरावती से एमपी के बुरहानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस को अमसरी फाटा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है और उनके परिजनों को भी सूचित किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!