मुंबई

'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' CM योगी पर बनी फिल्म पहले देखेगा Bombay High Court; रिलीज होगी या नहीं?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने "अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी" फिल्म को स्वयं देखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश सोमवार को जारी किया जाएगा।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-MYYogiAdityanataH)

मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म "अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी" को देखने का निर्णय लिया है। यह फिल्म मुख्यमंत्री की जीवनी पर आधारित है और इसे लेकर कोर्ट ने खुद फिल्म देखने का निर्णय लिया है। कोर्ट इस सप्ताह के अंत में फिल्म का प्रदर्शन देखेगा और सोमवार को इस पर अपना आदेश सुनाएगा। यह जानकारी हाल ही में सामने आई है और इसे सबसे पहले न्यूज 18 ने प्रकाशित किया है।

NBT के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' फिल्म, लेखक शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है, जो योगी आदित्यनाथ की असाधारण जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करने को तैयार है। टीजर में योगी आदित्यनाथ के साहस और बदलाव की कहानी को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' एक संत की कहानी है, जो भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ लड़ाई है। फिल्म के टीजर में योगी के 'जनता दरबार' को दिखाया गया है, जो सत्ता और जनता के बीच टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रतीक है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article