मुंबई

Thane Chemical Factory Blast: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक आठ की मौत; 48 लोग घायल

Thane Chemical Factory Blast: महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 48 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

Thane Chemical Factory Blast: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक आठ की मौत; 48 लोग घायल

Thane Chemical Factory Blast: महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली में एमआईडीसी परिसर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 48 लोग घायल हुए हैं। लोगों ने बताया कि विस्फोट इतने जबरदस्त थे कि आसपास के घर हिल गए और कुछ घरों के शीशे टूट गए और लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए।

विस्फोट में आठ लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं, 48 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि विस्फोट के कुछ देर बाद ही फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर आधा दर्जन फायर टेंडर, पानी के टैंकर और बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि जिलाधिकारी को घटना की गहन जांच कराने का निर्देश दिया गया है। हादसे में घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहुंच गई है। सीएम ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। फिलहाल बचाव कार्य को प्राथमिकता दी गई है और उसके बाद इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।

डिप्टी सीएम ने जताया दुख

वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि विस्फोट में घायल लोगों के लिए इलाज की व्यवस्था की गई है। घायलों के लिए एंबुलेस की व्यवस्था की गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मौके पर एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article