पश्चिम रेलवे ने बांद्रा और गोरेगांव स्टेशन के बीच छठी लाइन शुरू करने के अपने प्रयासों के तहत 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मुंबई में 2,500 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की है।
43 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया जाएगा, जबकि 188 अन्य को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा या शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा।
मुंबई लोकल ट्रेन रद्द-
विरार की ओर=
27-28 अक्टूबर: 128 ट्रेनें रद्द
29 अक्टूबर: 116 ट्रेनें रद्द
30 अक्टूबर-3 नवंबर: 158 ट्रेनें रद्द
4 नवंबर: 46 ट्रेनें रद्द
5 नवंबर: 54 ट्रेनें रद्द
चर्चगेट की ओर=
27-28 अक्टूबर : 127 ट्रेनें रद्द
29 अक्टूबर: 114 ट्रेनें रद्द
30 अक्टूबर-3 नवंबर: 158 ट्रेनें रद्द
4 नवंबर: 47 ट्रेनें रद्द
5 नवंबर: 56 ट्रेनें रद्द
यानी कहा जा सकता है कि अगले 10 दिनों तक मुंबईवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जबकि दिवाली भी आने वाली है।
