मुंबई: इन दिनों आवारा कुत्तों ने लोगों को दहशत में डाल रखा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से कुत्तों के हमले की खबरें सामने आती हैं। नया मामला मुंबई आया है। यहां कुछ आवारा कुतों ने एक शख्स पर हमला बोल दिया, जिसका एक वीडिया सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 5 आवारा कुत्ते एक पोस्टमैन को पहले घेर लेते हैं, फिर उस पर हमला करते हैं। हालांकि, पोस्टमैन भाग्यशाली रहा, क्योंकि वो पास में मौजूद गार्ड की मदद से किसी तरह बाल-बाल बच पाया। घटना मुंबई स्थित पवई के वीनस बिल्डिंग सनसिटी कॉम्पलेक्स की बताई जा रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह के ये आवारा कुत्ते घेरकर पोस्टमैन पर हमला कर देते हैं और पोस्टमैन बचने के लिए गार्ड की तरफ भागता है। फिर गार्ड उन कुत्तों को किसी तरह दूर भागकर खुद को सुरक्षित करता है।
मुंबई
Mumbai News: पोस्टमैन पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, हैरान करने वाला Video वायरल
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Oct 25, 2023, 08:54 AM IST
