Mumbai News: मुंबई में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता द्वारा मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, 16 साल की उम्र के लड़के ने मुंबई के मलाड मालवानी इलाके में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट की दर्ज
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोबाइल गेम का आदी था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अक्सर, वह देर रात तक अपने मोबाइल पर गेम खेलता था।" अधिकारी ने कहा, "गुरुवार रात करीब 11.30 बजे, बच्चा मोबाइल गेम खेल रहा था जब उसके पिता ने उसका फोन छीन लिया और उसे सो जाने के लिए कहा।" "जवाब में, लड़के ने धमकी दी कि अगर उसे मोबाइल गेम खेलने की अनुमति नहीं दी गई तो वह खुद को नुकसान पहुंचाएगा।
अगली सुबह, उसके पिता उठे तो उन्होंने उसे छत से दुपट्टे से लटका पाया। वह लड़के को पास के अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। मालवानी पुलिस ने लड़के के पिता का बयान दर्ज किया और रिपोर्ट में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।
