शहर

Navi Mumbai Airport : नवी मुंबई एयरपोर्ट के फुल खुलने की डेट फिक्स, इस दिन से भर सकेंगे उड़ान

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 25 दिसंबर से परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है। इससे यात्रा का समय कम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा।

Image

Navi Mumbai Airport : नवी मुंबई एयरपोर्ट के फुल खुलने की डेट फिक्स, इस दिन से भर सकेंगे उड़ान

मुंबई : नया यानी ग्रीनफील्ड नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमएआई) बृहस्पतिवार से वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे यात्रा का समय कम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा।

मुंबई एयरपोर्ट से घटेगा दबाव

नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको), जो इस महत्वाकांक्षी विमानन परियोजना को अमल में लाने वाली एजेंसी है, ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि परिचालन के पहले दिन हवाईअड्डे पर 30 ‘एयर ट्रैफिक मूवमेंट’ (आगमन और प्रस्थान) होंगे। उम्मीद है कि इस शुरुआत से मौजूदा मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ काफी कम होगी और इस क्षेत्र के लिए एक मजबूत बहु हवाई अड्डा प्रणाली स्थापित होगी।

सिडको के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने कहा, ‘‘नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परिचालन की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार और सिडको की बुनियादी ढांचा विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक परियोजना भविष्य के बुनियादी ढांचा, समावेशी विकास और वैश्विक संपर्क के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह हर उस नागरिक के लिए गर्व का क्षण है जिसने इस दृष्टिकोण पर विश्वास किया और इन वर्षों में इस यात्रा में साथ दिया।’’

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article