शहर

मध्य प्रदेश का मौसम (14 Jan 2026) MP Weather Today: मकर संक्रांति पर ठंड का अटैक या धूप की राहत? जानें कैसा रहेगा एमपी का मौसम

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 Jan 2026: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। हालांकि आज मकर संक्रांति के मौके पर शीतलहर और कोल्ड डे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उत्तरी हिस्से में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। लेकिन जल्द ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Image

एमपी में ठंड (सांकेतिक फोटो | istock)

Photo : iStock

Madhya Pradesh Ka Mausam एमपी में आज का मौसम (14 Jan 2026): मध्य प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। हालांकि आज मकर संक्रांति के दौरान ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह के समय अधिकतर जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिला। आज कहीं भी कोल्ड डे या शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। हालांकि एमपी के उत्तरी हिस्से में ठंड का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां सर्द हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा शहर कटनी का करौंदी रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, निवाड़ी और टीकमगढ़ में मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। बुधवार को शीतलहर चलने की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि सर्द हवाओं के चलते उत्तरी हिस्से में ठंड का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। आईएमडी के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

एमपी के 5 सबसे ठंडे शहर

शहरन्यूनतम तापमान
करौंदी4.7 डिग्री
चित्रकूट5.3 डिग्री
नौगांव5.5 डिग्री
पचमढ़ी5.8 डिग्री
खजुराहो6 डिग्री

MP के इन जिलों में रहा सबसे कम अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमान
मुरैना19.4 डिग्री
दतिया19.8 डिग्री
चित्रकूट20.4 डिग्री
पचमढ़ी21.2 डिग्री
पृथ्वीपुर21.4 डिग्री

मकर संक्रांति के बाद बदलेगा MP का मौसम

IMD के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से एक मजबूत पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल सकता है। जिसके कारण 2 से 3 दिन बाद एमपी के उत्तरी हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। जिसके असर से ठंड में भी फिर से इजाफा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सीजन में एमपी में 2025 के आखिरी दो महीनों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ी है। नवंबर में यहां 84 साल में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई। वहीं दिसंबर में ठंड ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। जनवरी में भी ऐसी ही भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। भोपाल में भी 10 साल में इस सीजन में सबसे अधिक पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article