Cuttack News: ओडिशा के कटक में देर रात एक बदमाश ने गारमेंट की दुकान से 2.50 लाख रुपये लूट लिए। जब दुकान के मालिक ने सुबह अपनी दुकान खोली, तब उसे इस घटना का पता चला। दुकान के मालिक ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसकी मदद से पुलिस चोर की पहचान कर रही है।
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि देर रात को दुकान बंद होने के बाद चोर ने दुकान में सेंध लगाई। दुकान में घुसने के बाद चोर ने कैश बॉक्स में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए और वहां से फरार हो गया।
CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस
यह घटना कटक के मधुपटना इलाके की है। जानकारी के अनुसार दुकानदार ने विक्रेताओं को भुगतान करने के लिए दुकान में कैश रखा था। आज ये विक्रेता कैश लेने के लिए दुकान में आने वाले थे। मधुपटना पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
