दिल्ली

गैस कनेक्शन काटने वाले मैसेज पर IGL ने ग्राहकों को किया अलर्ट, आप भी हो जाएं सावधान

साइबर अपराधियों ने आईजीएल उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन काटने का फेक मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। इस पर आईजीएल का बयान सामने आया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

देश में साइबर अपराध के विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अब साइबर जालसाजों ने गैस कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज भेजना शुरू कर दिया है और इसके नाम पर स्कैम में लोगों को फंसा कर अकाउंट खाली कर रहे हैं। इसे लेकर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने अपने उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है।

साइबर स्कैम में फंस रहे ग्राहक

साइबर अपराधियों द्वारा ऐसे स्कैम किए जाने को लेकर आईजीएल ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ साइबर जालसाजों द्वारा धोखाधड़ी वाले संदेश भेजे जा रहे हैं, जिसमें वे ग्राहकों के पिछले महीने के बिल को अपडेट न किए जाने के कारण आज रात तक गैस की आपूर्ति बंद करने की धमकी दे रहे हैं। वे ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेशों में दिए गए नंबरों पर आईजीएल अधिकारी को कॉल करने के लिए भी कह रहे हैं।

ग्राहकों को किया गया अलर्ट

आईजीएल की ओर से कहा गया है कि कृपया ऐसे संदेशों पर ध्यान न दें और उनमें दिए गए नंबरों पर कॉल न करें। साथ ही ऐसे संदेशों में दिए गए लिंक या नकद के माध्यम से कभी भी भुगतान न करें। अपने बिलों का भुगतान केवल IGL अधिकृत चैनलों के माध्यम से करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!