Chapra News: बिहार के छपरा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। न केवल लोगों को लेकिन यहां इस घटना ने पिता और बेटी के रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है। छपरा में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता ने खुद अपने पिता के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना छपरा के सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की है। यहां एक पिता ने दरिंदगी की सारी हदे पार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही एक्शन लिया गया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता ने कार्रवाई के लिए किया आवेदन
दुष्कर्म की इस घटना के बाद नाबालिग पीड़िता ने जलालपुर थाने में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पीड़िता ने आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए किए आवेदन में जानकारी देते हुए बताया कि एक बार नहीं उसके पिता ने दो बार उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की है। पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पिता और दादी के साथ रहती थी। इसी दौरान पिता ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके अतिरिक्त पुलिस को पता लगा कि पीड़िता की मां पहले ही उसके पिता को छोड़कर किसी और के साथ शादी कर चुकी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
