शहर

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन के अभियान में 24,500 यूनिट रक्तदान

उद्योगपति गौतम अदाणी के जन्मदिन के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने देशभर में मेगा रक्तदान अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर देश के 152 शहरों में कुल 24 हजार, 500 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इस रक्त से 73 हजार से ज्यादा मरीजों को जीवनदान मिलेगा।

Image

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर रक्तदान करते लोग

Photo : Times Now Digital

अहमदाबाद : मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी ने सोमवार 24 जून को अपना 62वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने पूरे भारत में मेगा रक्तदान अभियान (Mega Blood Donation Campaign) का आयोजन किया। यह अभियान देश में 21 राज्यों के 152 शहरों में आयोजित किया गया।

अदाणी हेल्थकेयर टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में कर्मचारियों ने जबरदस्त रुचि दिखाई। इस महा रक्तदान अभियान में कुल 24 हजार 500 यूनिट रक्त जमा हुआ। यह रक्त कितना होता है अगर इसे जानना चाहें तो बता दें कि गौतम अदाणी के जन्मदिन पर कुल 9800 लीटर रक्त दान किया गया।

इतने रक्त से 73 हजार 500 से ज्यादा मरीजों को मदद मिल सकती है। इस रक्त से मरीजों को रक्त के साथ पीसीवी, प्लेटलेट्स,कॉनसेंट्रेट्स, प्लाज्मा FFP, क्रायोप्रेसीपिटेट और एल्ब्यूमिन मिल सकेगा। पिछले साल 20 हजार, 621 यूनिट ब्लड कलेक्शन हुआ था और इस साल 24 हजार से ज्यादा यूनिट कलेक्शन एक रिकॉर्ड है।

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं इस नेक काम में उनके योगदान के लिए हमारे अदाणी परिवार के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद देना चाहती हूं। साल-दर-साल उनका समर्पण, न केवल उनके प्यार को दर्शाता है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।'

रेड क्रॉस के ब्लड बैंकों और सरकारी अस्पतालों के साथ मिलकर इस ब्लड डोनेशन अभियान को चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में 2000 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, डाटा ऑपरेटर और अडानी कंपनियों के स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। अदाणी फाउंडेशन हर साल गौतम अदाणी के जन्मदिन पर रक्तदान अभियान का आयोजन करता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article