शहर

Mau News: मऊ में हल्दी की रस्म निभा रहीं महिलाओं पर गिरी दीवार, 3 महिलाओं समेत एक बच्ची की गई जान; 16 घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 8, 2023, 07:10 PM IST

मऊ जिले में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर गई जिसके कारण तीन महिलाओं समेत एक बच्ची की मौत जबकि 16 अन्य लोग घायल गए। घायलों को अस्तपताल में भर्ती कराया गया हैं।

Image

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरी, तीन महिलाओं समेत एक बच्ची की मौत, 16 घायल

Photo : Times Now Digital

Mau News: मऊ जिले में घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित बाजार में शुक्रवार को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक दीवार गिर जाने से उसके नीचे दब जाने से तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नगर पंचायत स्थित कस्बा बाजार में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर गई जिसके नीचे 20 लोग दब गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 16 अन्य घायल हो गये। उनके अनुसार घायलों को अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नगर पंचायत घोसी कस्बे में राधेश्याम बृजेश कुमार गुप्ता के बेटे बालेंदु गुप्ता की कल बलिया जनपद में बारात जानी थी। आज उनके घर पर दूल्हे को हल्दी लगाने की रस्म अदा की जा रही थी। उसी समय खड़ी दीवार अचानक गिर गयी। पुलिस के मुताबिक मरने वाली तीन महिलाओं एवं बच्चे की पहचान पूजा (35),पूनम (50) , चंदा (20) तथा आनवी (चार) के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं ।

End of Article