शहर

Mathura Accident: रात के अंधेरे में हुआ खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नाले में गिरी; 4 की मौत

मथुरा में बुधवार को एक कार महावन से गोवर्धन होते हुए बाइपास मार्ग से डीग जा रही थी। तभी रास्ते में एक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई। इस हादसे में 4 युवकों की डूबने से मौत हो गई।

Image

मथुरा में भीषण हादसा

Photo : ANI

Mathura Accident News: मथुरा में बुधवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सगाई समारोह में जाते समय हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान 23 वर्षीय राहुल, 22 वर्षीय अमित, 22 वर्षीय मोहित और उनके एक अन्य मित्र के रूप में हुई है। ये लोग किसी सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ग्रामीण एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कार सवार महावन से गोवर्धन होते हुए बाइपास मार्ग के जरिए डीग जा रहे थे। तभी रास्ते में एक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और एक सीमेंट की टंकी से टकरा गई, फिर लगभग 6 मीटर गहरे नहरनुमा नाले में पलट गई।

ग्रामीणों ने की युवकों को बचाने की कोशिश

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को बचाने की कोशिश की। लेकिन ड्रेन में पानी अधिक होने के कारण कार पूरी डूब गई और उसमें सवार चार लोगों की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार को क्रेन के जरिए नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन चारों युवकों की जान नहीं बच सकी।

बताया जा रहा है कि तीन मृतक एक ही परिवार के हैं और आपस में भाई लगते थे। हादसे की वजह रात का अंधेरा और खतरनाक मोड़ को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीव्र मोड़ पर कोई चेतावनी संकेत नहीं है। जिस कारण चालक को सामने मौजूद नाले का अंदाजा नहीं सका और कार सीधे पानी में समा गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article