शहर

Jammu-Kashmir Fire: शोपियां में सुबह-सुबह कई घरों और दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में सुबह-सुबह कई घरों और दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की बड़ी-बड़ी लपटे देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

शोपियां में सुबह-सुबह कई घरों और दुकानों में लगी भीषण आग

Photo : ANI

shopian Fire News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कई घरों और दुकानों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण है कि दर्जनों घर, दुकानें और कॉम्प्लेक्स जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि यहां लगी आग इतनी भीषण है की आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता है। पूरे आसमान में काले धुआं देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। आग पर काबू पाने की कोशिश अभी भी जारी है। कई हिस्सों में अभी भी आग लगी हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article