शहर

Delhi Fire: बावाना में भीषण आग, प्लाईवुड गोदाम जलकर राख; आग बुझाने में फायर ऑफिसर घायल

दिल्ली के बावाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाईवुड गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। ज्वलनशील सामान की वजह से गोदाम में तेजी से आग फैली। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हैं। इस दौरान एक फायर ऑफिसर को मामूली चोट आई, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi Godown Fire: दिल्ली के बावाना इलाके में मंगलवार तड़के एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद 17 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। गनीमत की बात है कि उसे ज्यादा चोटें नहीं आई। घटनास्थल पर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। साथ ही यह भी भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि गोदाम के अंदर कोई शख्स फंसा तो नहीं है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसके लिए जांच की जा रही है।

ज्वलनशील सामान से तेजी से फैली आग

आग की यह घटना बावाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-2 में स्थित एक गोदाम की है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 3:55 बजे आग की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।शुरुआत में आग पर काबू पाने के लिए तीन फायर टेंडर, दो वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन को तैनात किया गया। लेकिन गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। जिसके कारण बाद में और भी दमकल यूनिट्स को आग बुझाने के लिए मौके पर बुलाया गया।

फायर ऑफिसर के हाथ में लगी मामूली चोट

आग बुझाने के दौरान प्रशांत नाम के एक फायर ऑफिसर को चोट लग गई। उन्हें हाथ में मामूली चोट लगने के कारण तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल दमकल की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article