शहर

मुंबई में 500 झुग्गियों पर दूसरे दिन भी जमकर गरजा बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात

Mumbai Bulldozer Action: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद रेलवे, बीएमसी और पुलिस की टीमों ने अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया।

Image

दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Photo : PTI

Mumbai Bulldozer Action: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन (Bandra Railway Station) के पास अवैध अतिक्रमण हटाने (Illegal Slums Mumbai) के लिए बड़े स्तर पर बुलडोजर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को शुरू हुई यह कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पश्चिम रेलवे ने बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद यह अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि करीब 9 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है। अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

रेलवे, बीएमसी और पुलिस विभाग के सैकड़ों कर्मचारी रहे तैनात

कार्रवाई में तीन दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीनें और 50 से अधिक डंपर लगाए गए हैं। रेलवे, बीएमसी और पुलिस विभाग के सैकड़ों कर्मचारी पूरे इलाके में तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि बांद्रा स्टेशन परिसर के आसपास बड़ी संख्या में अवैध झुग्गियां बनाई गई थीं, जिससे रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था। इसके अलावा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था। इसी कारण अदालत के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया गया।

अभियान आगे भी जारी रहेगा-प्रशासन

जानकारी के मुताबिक इस इलाके में करीब 500 अवैध झोपड़ियां थीं, जिनमें से बड़ी संख्या में झुग्गियों को हटाया जा चुका है। पहले दिन कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध और हंगामा भी किया था, लेकिन दूसरे दिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे रेलवे जमीन को खाली कराने के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं, जबकि प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें अचानक हटाए जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और रेलवे की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article