शहर

Bareilly: इंसानियत को शर्मसार करने वाले चार युवक गिरफ्तार, घोड़ी की लगाम पकड़कर की थी गंदी हरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 08:40 AM IST

Mare Rape In Bareilly: बरेली में घोड़ी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, दरोगा पर रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने का भी आरोप लगा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

Bareilly: इंसानियत को शर्मसार करने वाले चार युवक गिरफ्तार, घोड़ी की लगाम पकड़कर की थी गंदी हरकत (तस्वीर: Pixabay)

Crime News In Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, घोड़ी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। वहीं, पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया हैं। आरोप है कि पांच युवकों ने मिलकर घोड़ी के साथ दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, दरोगा पर रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने का भी आरोप लगा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में घोड़ी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हाफिजगंज के दारोगा गजेंद्र की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया। आरोप है कि इनायतपुर गांव निवासी भगवत शरण घोड़ी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा था, उसके साथ जीशान सहित अन्य चार लोग और भी शामिल थे, जिसमें जीशान घोड़ी की लगाम पकड़कर खड़ा था। वहीं, दरोगा पर रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने का भी आरोप लगा है।

दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप

वहीं, सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर हिमांशु पटेल ने एक पोस्ट करते हुए मामले की शिकायत आईजी समेत पुलिस अधिकारियों से की। वहीं, थाने के दरोगा पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने का भी आरोप लगाया। इन सब मामले को लेकर आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article